Let’s travel together.

अवैध नशे के कारोबार की धरपकड़ अभियान में ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0 109

 

विदिशा।पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला जी के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थो के कारोबार के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना कोतवाली टी.आई. श्री आशुतोष सिंह ने पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में टी.आई. आशुतोष सिंह को टीम गठित कर टीम को अवैध मादक पदार्थो की पतारासी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि वॉटर वर्क्स रोड विदिशा पर एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर बेचने के लिए खड़ा है जो ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में है जो मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस व्दारा उक्त स्थान पर घेराबंदी कर एक आरोपी गिरफ्तार किया उक्त आरोपी से 5 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती 75000/- रूपये जप्त किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अपराध क्र. 321/23
धारा:- 8/21 एनडीपीएस एक्ट

नाम आरोपी:- 1. दीपक शाक्य पिता प्रभु लाल शाक्य उम्र 21 साल निवासी रायपुरा विदिशा 

जप्ती मालः- 5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर कीमती करीब ₹75000 रुपए ।

विशेष भूमिका- थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, उनि ईश्वर सिंह बघेल प्र.आर. सुनील दुबे, प्र.आर. हरवेंद्र सिसोदिया, आर. राजेश रघुवंशी, आर. अभिषेक बघेल, आर. सुमित सराठे, आर. रणवीर सिंह, आर. सतेंद्र रावत सैनिक राजपाल सिंह की मुख्य भूमिका रही ।

थाना प्रभारी टी.आई श्री आशुतोष सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811