Let’s travel together.

हाइवा और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंतघटना में एक ड्राइवर सहित दो लोंगो की मौत

86

जांजगीर-चाम्पा। हथनेवरा गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हाइवा और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हुई है और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए है। घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गई है, वहीं 2 घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है।

साथ ही दूसरे वाहन में फंसे ड्राइवर के शव को गैस कटर से काटकर निकाला जा रहा था। मौके पर चाम्पा एसडीओपी, थाना प्रभारी मौके मौजूद है और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल भी मौक़े पर पहुंचे।

टक्कर के बाद हाइवा का ड्राइवर फंसा रहा, जिसे दो घण्टे की मशक्कत के बाद निकाला गया, तब तक उसकी भी मौत हो गई थी। दोनों वाहनों में 4 लोग सवार थे। हादसे की सूचना के बाद चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार और टीआई मनीष सिदार पहुंचे थे। बाद में एसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पहुंचे थे।

दरअसल, चाम्पा की ओर से बम्हनीडीह की ओर ट्रक जा रहा था, वहीं हाईवा, बम्हनीडीह की ओर से चाम्पा की ओर आ रहा था, तभी वाहन अनकंट्रोल हो गया और घटना घट गई है। दोनों वाहनों में चार लोग सवार थे. इसमें 1 ड्राइवर की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हुए हैं, वहीं एक ड्राइवर वाहन में फंसा हुआ था, जिसे 2 घण्टे की कवायद के बाद 2 गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया, तब ड्राइवर की मौत हो गई है।

हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर की मौत हुई है, वहीं दो सवार घायल हुए हैं। दोनों घायलों का इलाज चाम्पा के अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी और पुलिस ने एम्बुलेंस, दमकल बुलाकर रखी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811