Let’s travel together.

शहर में रोज निकल रहे हैं मगरमच्छ, करौंदी में मगरमच्छ निकला तो गोद में उठाकर लोगों ने बनाया वीडियो

0 139

 – शिवपुरी शहर की करौंदी कॉलोनी में निकल आया मगरमच्छ

– आए दिन निकलने से अब लोग खुद ही पकड़ लेते हैं मगरमच्छ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में आए दिन विभिन्न स्थानों पर मगरमच्छ निकल रहे हैं। इसी क्रम में शहर की करौंदी कॉलोनी में रात को एक मगरमच्छ निकल आया लेकिन लोगों ने यहां पर इस मगरमच्छ को पकड़ा और उसका मुंह रस्सी से बांधकर इसे गोद में उठा लिया और लोग इसका वीडियो बनाते हुए नजर आए। शहर की करौंदी कॉलोनी में रात को 9 बजे मगरमच्छ निकलने से अचानक लोग घबरा गए। लेकिन लोगों ने इसे काबू में किया और उसका मुंह रस्सी से बांधकर इसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो में लोग इसे हाथों में उठाएं दिख रहे हैं जिसमें मगरमच्छ को पकड़ा हुआ है।

लोगों ने पहले पकड़ लिया, बाद में पहुंची रेस्क्यू टीम –
शिवपुरी शहर की करौंदी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 36 में आती है यहां पर रात को मगरमच्छ निकल आया मगरमच्छ निकलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। लेकिन टीम थोड़ी देर से पहुंची। इससे पहले ही लोगों ने मगरमच्छ को काबू में कर लिया बाद में वन विभाग की टीम को सौंप दिया।

आए दिन विभिन्न स्थानों पर निकल रहे हैं मगरमच्छ-

शिवपुरी शहर में इस समय बारिश के मौसम में विभिन्न स्थानों पर मगरमच्छ निकल रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही शिवा नगर, छत्री कॉलोनी रोड, जाधव सागर के पास भी इसी तरह मगरमच्छ निकल आया था। इस समय लगातार शहर के विभिन्न स्थानों पर मगरमच्छ निकल रहे हैं।

सांख्य सागर झील में है बड़ी संख्या में मगरमच्छ-

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में स्थित सांख्य सागर झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है। यह सांख्य सागर झील शिवपुरी शहर के नालों से लगी हुई है। बारिश के मौसम में इन्हीं नालों के माध्यम से सांख्य सागर झील में रहने वाले मगरमच्छ शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811