Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, PM मोदी जून में करेंगे चुनावी शंखनाद…यूपी में होंगी तीन रैलियां

131

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है। बीजेपी ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए पार्टी ने अभी से काम करना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा एक महीने तक प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में रैलियां कर चुनावी शंखनाद करेंगे, इनमें तीन रैलियां उत्तर प्रदेश में करने की योजना है।

बता दें कि, आज यानी 15 मई से 15 जून तक पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा के नेता प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क कर मोदी सरकार में हुए बदलाव को बताएंगे। लोकसभा स्तर पर पांच और विधानसभा स्तर पर चार अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 25 मई तक  क्षेत्र व जिला कार्यसमिति की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कार्यसमिति में सभी विधायक और सांसद भी शामिल किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार शाम पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में इसकी जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में देश भर में करीब 20 रैलियां करेंगे। यूपी में अवध, काशी, पश्चिम, कानपुर, ब्रज और गोरखपुर क्षेत्र में पीएम मोदी की एक एक रैली कराने की योजना है। छह रैली का समय नहीं मिलने पर दो-दो क्षेत्रों की एक संयुक्त रैली कराकर तीन रैली कराई जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी रैलियां होंगी। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। 23 जून को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप मनाया जाएगा। इस अभियान समापन 25 जून पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811