Let’s travel together.

शनिवार को कलेक्टर उमाशंकर भार्गव मुक्तिधाम परिसर में रोपेंगे विभिन्न प्रजाति के पौधे

0 132

विदिशा। मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया शनिवार को कलेक्टर उमाशंकर भार्गव मुक्तिधाम परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण करेंगे। संस्था सचिव पांडे के मुताबिक मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर तथा जिले में चलाए जा रहे अंकुर अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर आम जनमानस में पर्यावरण के प्रति जनजागृति का संदेश भी देंगे। गौरतलब है कि मुक्तिधाम में हर वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री के यशस्वी जीवन को लेकर पौधारोपण किया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी यही आवाहन है की जन्मदिन पर फूल मालाओं से बचा जाए और हरियाली तथा शुद्ध पर्यावरण के लिए आम जनता पौधारोपण अवश्य करें। कार्यक्रम में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के अतिरिक्त शहर के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी खासतौर से ही मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे मुक्तिधाम के स्मृति उद्यान में आयोजित किया गया है।

न्यूज़ सोर्स:: मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811