Let’s travel together.

श्री बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन की व्यवस्था बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नई व्यवस्था लागू

0 147

मथुरा।बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मथुरा जनपद में विश्वविख्यात ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन की व्यवस्था की गई है। अर्चना सिंह (मंदिर प्रशासक, सिविल जज जूनियर डिवीजन)ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए नई व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब अपने साथ कोविड की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य है।

सिविल जज द्वारा मंदिर प्रबंधक को जारी आदेश में प्रवेश मार्ग पर कोविड टेस्टिंग डेस्क बनाने के साथ ही कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कराने, सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने, मंदिर में प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजेशन का भी इंतजाम करने को कहा गया है।

 

मंदिर से निकासी के लिए गलियों में भीड़ को रोकने के लिए भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने को कहा है। मंदिर में स्थायी वनवे व्यवस्था कर मंदिर के गेट संख्या 2 व 3 से श्रद्धालुओं को प्रवेश देने के साथ ही गेट संख्या 1 व 4 से निकास की व्यवस्था करने को कहा गया है। गेट नंबर 5 गोस्वामी समाज के लिए आरक्षित रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811