Let’s travel together.

तीन पत्ती चौराहे पर कार सवारों ने बाइकर्स को पीटा

107

जबलपुर। माडल रोड स्थित तीन पत्ती चौक पर कार और एक बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद कार सवार युवक गुस्से से कार से उतरे और बाइक सवार युवकों से मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षाें में जमकर हाथापाई हुई। लगभग 10 से 15 सेकंड तक यह पूरा घटनाक्रम चला। आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायर कर दिया। यह वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं पहुंचा है। यदि कोई थाने पहुंचता है, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

तीन बाउंसर गिरफ्तार, मैनेजर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

सिविक सेन्टर स्थित मल्टीप्लैक्स में द केरला स्टोरी फिल्म देखने गए गढ़ा अग्रवाल कालोनी आयुष सिंह और उसकी मां प्रमिला सिंह से मारपीट के मामले में ओमती पुलिस ने माल के बाउंसर दिलकश मोहम्मद, सगीर मोहम्मद और अनुराग यादव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने माल के मैनेजर और एक महिला बाउंसर को भी आरोपित बनाया है। पुलिस ने बताया कि आयुष और उसकी मां शुक्रवार को समदडिया एरा गए थे। वह सीढ़ियों से चढ़ रहा था, इस दौरान धक्का लगने के कारण वह और उसकी मां गिर गए। इस दौरान माल के मैनेजर सहित बाउंसर दिलकश मोहम्मद, सगीर मोहम्मद और अनुराग यादव के साथ एक महिला बाउंसर वहां पहुंची और सभी ने आयुष और उसकी मां से मारपीट कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811