Let’s travel together.

सज्जन सिंह वर्मा नारी सम्मान योजना कार्यक्रम में पत्रकारों से हुए रूबरू

0 80

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

उज्जैन के तत्कालीन प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से नारी सम्मान योजना की विधिवत घोषणा की उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही इस योजना से महिलाओं को 1500 रू. प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रू. में रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। इस तरह से एक तरफ कांग्रेस सरकार महिलाओं को सालाना 18000 रु. देगी तो दूसरी तरफ मौजूदा कीमतों पर हर सिलेण्डर पर महिलाओं को 600 रू. से अधिक की बचत होगी। यानी सालाना लगभग 25 हजार रुपये की बचत होगी।पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि महिलाओं के विषय में इस तरह की योजना लाने का संकल्प कमलनाथ जी जैसे दूरदृष्टि रखने वाले नेता ही कर सकते हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि आज से ही पूरे प्रदेश में नारी सम्मान योजना के फार्म भरना शुरू हो जायेंगे। इस कार्य में कांग्रेस पार्टी के बूथ पदाधिकारी, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी, ब्लाक और विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल रहेंगे,फार्म भरवाने का काम घर-घर जाकर कराया जायेगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस फार्म को भरवायेगा और उसकी पावती रसीद पार्टी कार्यालय में जमा होगी। इस फार्म में सम्मानित महिलाओं को सामान्य जानकारी जैसे स्वयं का नाम, आधार कार्ड, बूथ संख्या, विधानसभा क्रमांक जैसी जानकारियां भरना होंगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया ,नगर निगम विपक्ष नेता रवि राय, राजेंद्र वशिष्ठ, कमल पटेल ,भरत पोरवाल ,श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ,भरत शंकर जोशी, विक्की यादव सहित कांग्रेस के नेतागण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811