विदिशा। भारतीय जनता पार्टी दुर्गा नगर मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक संपन्न हुई सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर इस बैठक का औपचारिक शुभारंभ किया गया इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश टंडन सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत 10 मतदान केंद्र के क्लस्टर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाएंगे इस बैठक में आगामी कार्यक्रम बूथ विजय संकल्प अभियान, वार्षिकआजीवन सहयोग निधि, बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत पन्ना समिति गठन सहित अन्य विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा की गई एवं पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा भी इस बैठक में हुई ।

इस अवसर पर बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला योजना समिति सदस्य सपना राजेश जैन, रामप्रसाद पासी लीलाधर लोधी शैलेंद्र सरभइया राकेश मीणा धर्मेंद्र लोधी पेजन यादव, गौरव महेश्वरी, नेतराम किरार ,दीपक रैकवार, दीपक शिल्पकार, लखन पटेल ,रमाकांत श्रीवास्तव, रमेश रैकवार, अमजद खान श्रीमति वर्षा श्रीवास्तव सहित सभी वरिष्ठ नेता गण पार्षद गण एवं पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ ओके अध्यक्ष संयोजक उपस्थित रहे यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल के प्रभारी सुनील साहू द्वारा दी गई है।
