Let’s travel together.

बहन की शादी के मण्डप का विसर्जन करते डूबा भाई मौत

83

 मुरैना। बहन की शादी में लगे मण्डप की लकड़ियों का विसर्जन करते हुए एक युवक आसन नदी पर बने कुंड में डूब गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को कुंड से बाहर निकाला गया, लेकिन जब तक वह दम तोड़ चुका था। रविवार को यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के टेकरी-कुतवार गांव के पास हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार खेरियाकलां गांव निवासी रामसुंदर उप्रेती की बेटी की शादी 10 मई को हुई थी। गांव में परंपरा है, कि शादी में लगे मंडप की लकड़ी व हवन सामग्री का विसर्जन कुतवार-टेकरी गांव के पास आसन नदी के सूरज कुंड में किया जाता है।

इसी रस्म को पूरा करने के लिए रामसुंदर उप्रेती का 30 वर्षीय बेटा शैलेंद्र उप्रेती रविवार की सुबह 11 बजे के करीब मण्डप की लकड़ियां और हवन की राख को लेकर सूरज कुंड में विसर्जन करने गया था। विसर्जन करते समय शैलेंद्र का पांव कुंड के भीतर चट्टान से फिसल गया और वह गहने पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची माता बसैया थाना पुलिस ने काजीबसई गांव के दो गोताखोरों को बुलवाया, जिन्होंने करीब एक घंटे बाद की तलाश के बाद शैलेंद्र के शव को पानी के बाहर निकाला। शैलेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माता बसैया थाना पुलिस मर्ग का प्रकरण दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

स्वजन-रिश्तेदार देखते रहे, डूबते शैलेंद्र की मदद भी नहीं कर पाए

माता बसैया थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि शैलेंद्र के साथ उसके परिवार के कुछ सदस्य व कुछ रिश्तेदार भी थे। मंडल का विसर्जन करने के लिए शैलेंद्र कुंड के बीच गहरे पानी की तरफ चला गया, जहां वह चट्टान से फिसलकर गहरे पानी में डूबने लगा। इस दौरान कुंड के किनारे पर खड़े स्वजन व रिश्तेदार मदद की गुहार लगाते रहे, कोई शैलेंद्र की मदद नहीं कर पाया, क्योंकि किसी को भी तैरना नहीं आता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811