Let’s travel together.

चिलचिलाती धूप में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे का तूफानी दौरा

0 421

 

सुरेन्द्र जैन
सांकरा निको सिलतरा।चिलचिलाती धूप तेज गर्मी ओर उमस के बीच रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं जिला पंचायत सीईओ ने आसपास के ग्रामीण अंचलों का तूफानी दौरा कर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अपने भ्रमण के दौरान धरसीवां विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो का अवलोकन किया।कलेक्टर ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत तर्रा में उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदाय पॉलीहाउस में आर्किड के फूलों की खेती का निरीक्षण किया ।उन्होंने लाभान्वित कृषक से विस्तार में शासन से मिले लाभ की जानकारी ली तथा खेती में होने वाले खर्चे, संभावित आमदनी तथा विक्रय के लिए बाजार आदि की भी जानकारी ली ।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सारागाव में स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल में उपस्थित प्राचार्य और शिक्षकों चर्चा कर स्कूल की वस्तुस्तिथि का जायज़ा लिया। उन्होंने वहां स्कूल में बच्चों के प्रवेश, शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता, पानी, बिजली ,टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था, स्कूल के मरम्मत ,रंगाई पुताई आदि सभी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संबंधितों को निर्देशित किया।
कलेक्टर डॉ भुरे ने ग्राम पंचायत पवनी में नरुवा कार्यों और जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, जनपद पंचायत धरसीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811