Let’s travel together.

कलेक्टर डॉ भुरे कनकी में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यशाला में अपने अनुभवों को शेयर किए

0 98

आत्मविश्वास और प्रबल इच्छाशक्ति से सफलता मिलना संभव: कलेक्टर

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने भ्रमण के दौरान खरोरा तहसील के विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए अपने स्कूली और महाविद्यालयीन जीवन तथा कठिन परीक्षा के संघर्षों के अनुभव शेयर किए।

कलेक्टर डॉ भुरे ने बच्चों से कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलती है। हमें आज प्रौद्योगिकी के युग में नित नवीन तकनीकों को भी सीखना होगा। उन्होंने कहा कि मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए खेल, योग आदि भी जरुरी आयाम है। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर श्री जयंत नहाटा, स्कूल के शिक्षक- शिक्षिका एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811