रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
तहसील गौहरगंज के अंतर्गत प्लॉट खरीदने के नाम पर जिस प्रकार धोखाधड़ी लगातार सामने आ रहीं है। ऐसा ही एक मामला ओबेदुल्लागंज थाने के अंतर्गत आया है।विशनखेड़ा निवासी किसान सरवन यादव से बिल्डर अनिल गोलाईत द्वारा एग्रीमेंट कर कॉलोनी काटी गई थी।जिसमे कोलोनाइजर द्वारा प्लॉट बेचने के बाद अब प्लॉट खरीदारों ने पैसा भी दिया पर उनको प्लॉट भी नही मिला और न ही उनका पैसा मिला है।2013 में निलेश बैरागी द्वारा प्लॉट खरीदा था।जिसका उनके द्वारा 1 लाख 85 हजार रुपए दिए भी थे।पर कोलोनाईजर द्वारा न प्लॉट दिया गया और न पैसा दिया गया। न जाने निलेश बैरागी जेसे कितने ही प्लॉट खरीदारों द्वारा पैसा दिया है।पर उन्हें आज तक न प्लॉट मिला और न ही पैसा इस मामले को लेकर ओबेदुल्लागंज थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।मामले को रफा दफा करने को लेकर 1 लाख 85 हजार में से 15 हजार देने के बाद 3 साल गुजर गए अभी तक 1 लाख 70 हजार रुपए नही मिले है।अब मुख्यमंत्री सहित रायसेन कलेक्टर को प्लॉट संचालक के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की जायेगी।
कोलोनाइजर अनिल गोलाईत से जब इस मामले को लेकर जानकारी लेनी चाही तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया
इनका कहना है
मुझसे कोलोनाइजर अनिल गोलाईत द्वारा एग्रीमेंट कर चेक दिए थे।जो बाउंस को गए है।मेरे द्वारा मिसरोद थाने में शिकायत की है।जिसको लेकर गैर जमानती वॉरंट जारी हुआ है।पर मिसरोद पुलिस कॉलोनाइजर को पकड़ने में नाकाम हो रही है।
सरवन यादव खेत मालिक
मेरे द्वारा प्लॉट खरीदने को लेकर 2013 में 1 लाख 85 रुपए दिए थे।प्लॉट न मिलने को लेकर शिकायत की थी।जिसके बाद 15 हजार वापस दिए पर अभी तक अनिल गोलाइत द्वारा 1 लाख 70 हजार नही दिए है।और भी कई लोग है।जिनका पैसा भी नही दिया है।
निलेश बैरागी प्लॉट खरीदार