Let’s travel together.

मप्र मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने ज्ञापन देकर दी चेतावनी, प्रदेश भर में 3 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल

0 103

 

डॉ. अनिल जैन दमोह

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद आज दिनांक तक मांगो पर कोई ध्यान ना दिए जाने को लेकर दमोह जिले के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को एक पुनः ज्ञापन दिया है,कि समस्त शासकीय चिकित्सकों ने महासंघ के बैनर तले प्रदेश के 10 हजार चिकित्सक अपनी कई वर्षों से लंबित मांगों को लेकर विगत 17 फरवरी 2023 को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया था, जहां मुख्यमंत्री के निर्देश पर एवं आश्वासन पर जनहित में स्थगित कर समस्त चिकित्सक कार्य पर लौटे थे, ज्ञापन में उल्लेख है कि प्रदेश के चिकित्सकों के सभी संवर्गों के लिए डीएसीपी योजना लागू करने हेतु मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिनांक 17 फरवरी को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मप्र शासन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था. उच्च स्तरीय समिति की कई दौर की बैठकों और घंटो दिनों की चर्चा के बाद उच्च सर्व समिति से समिति का प्रतिवेदन दिनांक 31 मार्च 2023 को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को आगामी कार्रवाई हेतु सौंपा था. इनकी मांगें पूरी न होने पर यह दो पैजों का ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री को प्रतिलिपि दी गई है. डॉक्टरों का कहना है प्रदेश के सभी चिकित्सकों के संगठन महासंघ ने दिनांक 16 अप्रैल को इंदौर में आयोजित महा सम्मेलन में यह निर्णय लिया है कि वे आदेश ना निकलने दशा में प्रदेश के सभी 10000 चिकित्सक पूर्व में आप मुख्यमंत्री निर्देश अनुसार स्थिगत आंदोलन को दिनांक 1 मई से पुनः प्रारंभ कर आज दो मई को दो घंटे की हड़ताल कर और 3 मई 2023 से संपूर्ण अनिश्चितकालीन चिकित्सक कार्य बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811