Let’s travel together.

महाराज सहस्त्रबाहु को लेकर दिए बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी

142

छतरपुर ।  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने इंटरनेट मीडिया पर लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने यह माफी पिछले दिनों भगवान परशुराम और सहस्त्रबाहु अर्जुन के बीच हुए युद्ध को लेकर दिया था। उन्होंने कहा है कि उस कथन से यदि किसी की भावना आहत हुई हो तो उसके लिए उन्हें खेद है। भगवान परशुराम और राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन को लेकर पिछले दिनों धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान कुछ बातें कहीं थी। जिसे लेकर लोगों ने उनका विरोध किया था। जब यह बात धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंची। तो उन्होंने टि्वटर पर पोस्ट कर कहा कि विगत कुछ दिनों से एक विषय संज्ञान में आया है एक चर्चा के मध्य में मेरे द्वारा भगवान परशुराम जी एवं महाराज सहस्त्रबाहुअर्जुन जी के मध्य हुए युद्ध के विषय में जो भी कहा गया है वह हमारे पवित्र हिन्दू शास्त्रों में वर्णित आधार पर कहा गया है।

हमारा उद्देश्य किसी भी समाज अथवा वर्ग की भावनाओं को आहत करने का नही था न ही कभी होगा,क्योंकि हम तो सदैव सनातन की एकता के पक्षधर रहे हैं। फिर भी यदि हमारे किसी शब्द से किसी की भावना आहत हुई हो तो इसका हमें खेद है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब हिन्दू एक हैं। एक रहेंगे। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811