Let’s travel together.

परिजनों का आरोप अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण गई युवती जान

0 152

ओबैदुल्लागंज के सेवा श्री अस्पताल प्रबंधन में उचित व्यवस्थाएं न होने पर युवती के ऑपरेशन के बाद मौत हो जाने पर परिवारजनों ने थाना प्रभारी को सौंपा कार्रवाई के लिए ज्ञापन

रायसेन जिले के ओबैदुल्लागंज का मामला प्रकाश में आया है जिसमें सेवा श्री हास्पिटल के डाक्टरों के द्वारा लापरवाही करने एवं हास्पिटल में उचित व्यवस्था न होने के कारण उनके मिरतक के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी सपना की डिलीवरी के लिए हम सेवा श्री हॉस्पिटल आए हुए थे यहां डॉक्टरों ने बताया कि आपकी बेटी की डिलीवरी नॉर्मल होगी पर हमें बिना जानकारी दिए हमारी बिटिया का ऑपरेशन कर डिलीवरी की गई जहां उसने एक नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया वहीं सादे कागज पर मेरे दामाद से साईंन ले लिए गए।

पिता भारत सिंह का कहना है कि अस्पताल में डिलीवरी ऑपरेशन के लिए उचित व्यवस्थाएं नहीं थी ना तो यहां पर वेंटिलेटर था और ना ही ऑक्सीजन की व्यवस्था,ऑपरेशन के बाद ऑक्सीजन की वजह से मेरी बेटी की हालत बिगड़ गई जहां सेवा श्री हॉस्पिटल के ही द्वारा इन्हीं के एंबुलेंस में जिसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है मेरी बेटी को बेहोशी की हालत में नवोदय अस्पताल ले गए जहां अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मेरी बेटी को ऑपरेशन के बाद होश नहीं आया वह कोमा में थी और उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया, और बिना पोस्टमार्टम किए हमें 2,3 मार्च की दरमियानी रात्रि 1:30 शव सौप दिया।
मुझे यह सारा मामला संदिग्ध लग रहा है जिसके चलते मैंने आज थाना ओबैदुल्लागंज में सेवा श्री हॉस्पताल हमें उचित व्यवस्थाओं के ना होने के कारण मेरी बच्ची की जान जाने और उसे उचित न्याय दिलाने के लिए आवेदन दिया है वही मैंने बीएमओ, कलेक्टर, एसपी ऑफिस में भी आवेदन दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811