Let’s travel together.

शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में ईओडब्ल्यू का छापा, भर्ती और खरीदी में अनियमितता की शिकायत पर कार्रवाई

0 132

 

– चर्चा में रहता है शिवपुरी का मेडिकल कॉलेज

– छापामार कार्रवाई से मचा हड़कंप

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2022 में की गई कुछ भर्ती और खरीदी के मामले में शुक्रवार को यहां पर ग्वालियर से ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए जानकारी ली है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया है कि मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती और खरीदी की एक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से दस्तावेज मांगे गए थे लेकिन यह दस्तावेज देने में आनाकानी की जा रही थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर यहां पर वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और कुछ दस्तावेज मांगे हैं जो मेडिकल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ केवी वर्मा का कहना है कि कोविड-19 में आपदा प्रबंधन के दौरान मेडिकल कॉलेज में सामग्री की खरीदी की गई थी इस संदर्भ में ईओडब्ल्यू की टीम के द्वारा दस्तावेज मांगे गए थे जो उन्हें सुपुर्द कर दिए गए थे इसके बाद भी उन्हें कुछ अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता है उक्त दस्तावेज ईओडब्ल्यू की टीम को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

छापामार कार्रवाई से मचा हड़कंप-

जैसे ही मेडिकल कॉलेज में ईओडब्ल्यू ने छापामार कार्रवाई की यहां पर हड़कंप मच गया। इस छापामारी के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम बता दें कि ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीम के सदस्य एसआई योगेंद्र दुबे, एसआई भीष्म तिवारी, लीगल एडवाइजर अनिल लोधी ने छापामार कार्यवाही की है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के दस्तावेजों को खंगालने में लगी रही। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में ईओडब्ल्यू ग्वालियर में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बरती गई अनियमिताओं की कई शिकायतें दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज पर छापामार कार्रवाई की है।

शिकायत के बाद जब ईओडब्ल्यू ने जानकारी मांगी तो नहीं दी-

ईओडब्ल्यू ग्वालियर में पदस्थ एसआई योगेंद्र दुबे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती, नर्सिंग स्टाफ की भर्ती और कोरोना काल मे बड़ी मात्रा में खरीदी गई सामग्री की शिकायत ईओडब्ल्यू ग्वालियर में वर्ष 2022 में दर्ज कराई गई थी। लगातार डिपार्टमेंट के द्वारा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से जानकारी मांगी जा रही थी लेकिन अभी तक मेडिकल कॉलेज के द्वारा मांगे गए दस्तावेजों को सुपुर्द नहीं किया गया था। आज इसी के चलते ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीम द्वारा शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है साथ ही सात दिवस के भीतर मांगे गए दस्तावेजों को सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिवपुरी का मेडिकल कॉलेज हमेशा से विवादों में रहा है-

पूर्व में यहां पर मेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ आदि की भर्ती को लेकर भी विधानसभा में मामला उठ चुका है। कमलनाथ सरकार के समय पिछोर के कांग्रेसी विधायक केपी सिंह ने विधानसभा में प्रश्न उठाया था। तत्कालीन मंत्री विजयलक्ष्मी साधो ने विधानसभा में इस प्रश्न के उत्तर में मेडिकल कॉलेज में भर्ती के मामले में अनियमितता को लेकर जांच की बात कही थी लेकिन जांच आज तक लंबित पड़ी हुई है।

कोरोना काल में हो गई थी 100 से ज्यादा लोगों की मौत-

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज कोरोना काल के दौरान चर्चा में आया था। कोरोना काल के दौरान यहां पर 100 से ज्यादा लोगों की कोरोना काल में मौत हो गई थी। कोरोना काल में जो कोरोना वार्ड बनाया गया था वहां पर भर्ती किए गए मरीजों में से 100 मरीजों की मौत यहां पर हो गई थी। यहां भर्ती किए जाने वाले मरीजों की हालत व इनकी मौतों को लेकर सोशल मीडिया पर इस मेडिकल कॉलेज के खुलने के बाद तमाम लोगों की तीखी प्रतिक्रिया रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार! हमर क्लीनिक भवन तैयार, इलाज शुरू नहीं     |     शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को सराहा     |     झीरम घाटी मामले के षड्यंत्रकारियों को बचा रही सरकार : अनिता योगेंद्र शर्मा     |     जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में मूलभूत कमियां, मोदी सरकार की नीयत पर सवाल: अजय कुमार लल्लू     |     जिला बदर आरोपी को पनाह देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा     |     बुद्धि को विराम देकर समर्पण की ओर-मुनि श्री निरीह सागर महाराज     |     भारत के प्रयासों को वैश्विक पहचान, भुवन रिभु के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि     |     “सच बात पूछती हूँ, बताना ना बाबूजी…” ने सभागार को किया भाव-विभोर     |     उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित       |     श्रीकृष्ण के प्रसंग पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामूहिक सुरक्षा का देते हैं संदेश : उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811