Let’s travel together.

सभी का सम्मान और स्थान बना रहें, यही मेरा और सभी का प्रयास रहे – सिद्धार्थ मलैया

0 82

सभी साथ मिलकर काम करें, यही मेरा आग्रह है – सिद्धार्थ मलैया
सिद्धार्थ मलैया ने सपत्नीक और कार्यकर्ताओं के साथ किया श्री जागेश्वर नाथ और बड़े बाबा के दर्शन और पूजन

डॉ. अनिल जैन दमोह

भारतीय जनता पार्टी में पुनः वापसी कर प्रथम दमोह नगर आगमन पर भाजपा नेता सिद्धार्थ मलैया ने सापत्नी और अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कुंडलपुर स्थित बड़े बाबा मंदिर एवं बांदकपुर स्थित श्री जागेश्वर नाथ प्रभु के दर्शन एवं पूजन अर्चन किया, साथ ही चमन चौराहा, बड़ापुरा और धर्मपुरा नाके पर कार्यकर्ताओं द्वारा सिद्धार्थ मलैया का स्वागत किया गया।


सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि आप सभी के उत्साह और आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का आभार और धन्यवाद। एक जरूरी बात में आप सभी के समक्ष करना चाहता हूं की किसी के आने से, किन्हीं लोगों के आने से, जो हमारे साथ वापस आए हैं और जो हैं उनका महत्व कम नहीं होता। जो नए साथी हैं पुराने साथी हैं और जो वर्तमान में है और जो पूर्व में पदाधिकारी रह चुके सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्थान है सम्मान है और सभी का स्थान और सम्मान बना रहे, ऐसा मेरा प्रयास रहेगा और आप सभी का भी यही प्रयास रहे। छोटी मोटी छींटाकशी सोशल मीडिया पर 1 घंटे की जीत से हम बड़ी लड़ाइयां हार जाएंगे। एकता बनी रहे यह मेरा सभी से अनुरोध है किसी को भी आशंकित होने की जरूरत नहीं है सभी का स्थान और सम्मान है और हम सभी साथ मिलकर काम करेंगे मेरा ऐसा सभी से आग्रह है।


देव दर्शन में मलैया के साथ पत्नी पूजा मलैया पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, संतोष रोहित, देवेंद्र राजपूत, अभिलाष हजारी, अजय सिंह, राजकुमार जैन, पार्षद कपिल सोनी, मोनू राजपूत, श्यामा उरेती, गिरजा साहू, रितु पांडे, अजय वर्मा, ललित पालीवाल, राजेन्द्र अहिरवार, रीतेश सोनी, पप्पू सिंह, पवन बिदौल्या,मयंक वाधवा,धर्मेंद्र अहिरवाल, बंटी जैन,धर्मेन्द्र डी.के,टोनी राय,नीलेश सिंघई,पंकज सेन के साथ अनेक कार्यकर्ता साथ रहें।

सादर प्रकाशनार्थ
समस्त ब्यूरो चीफ दमोह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811