Let’s travel together.

उप्र के बॉर्डर तक पहुंचने से पहले ही चीता पवन को किया ट्रेंकुलाइज

0 107

 

– शिवुपरी जिले के छान गांव पहुंचकर किया गया रेस्क्यू

– पिछले कुछ दिनों से पवन नामक चीता कूनो की सीमा को छोड आया था

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से भागे ओवान यानि की पवन नामक चीते को ट्रेंकुलाइज कर वापस कूनो ले जाया गया है। कूनो नेशनल पार्क की सीमा से पहले शिवपुरी की माधव राष्ट्रीय उद्यान तक आने और इसके बाद सुरवाया होते हुए करैरा में सिंध नदी पार कर उप्र बॉर्डर तक पहुंचने से पहले ही इस चीते को पवन को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। शनिवार को यह चीता उप्र से लगे करैरा के जंगलों तक पहुंच गया था। इसके बाद इसे वन अधिकारियों ने ट्रेंकुलाइज करने का निर्णय लिया। शनिवार को कूनो नेशनल पार्क की विशेष रेस्क्यू टीम छान गांव पहुंची हुई थी। यहां पर कूनो नेशनल पार्क से भागे चीते पवन को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। गौरतलब है कि पिछले सात दिन यह यह चीता लगातार अपनी सीमा बढ़ाते हुए विचरण कर रहा था।

लगातार रखी जा रही थी नजर-

वन विभाग की टीम द्वारा लगातार पवन नामक चीते पर नजर रखी जा रही थी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही लगा कि यह चीता अब ज्यादा दूरी नाप रहा है तो इसे ट्रेंकुलाइज करने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद पवन चीते को ट्रेंकुलाइज आमोला थाना क्षेत्र के आमोला क्रेशर के पास छान गांव से किया गया। पवन को ट्रेंकुलाइज करने के लिए कूनो नेशनल पार्क की विशेष रेस्क्यू टीम छान गांव पहुंची हुई थी। शनिवार को शाम 4 बजे पवन को ट्रेंकुलाइज किया गया। पवन को टीम अपने साथ कूनो नेशनल पार्क ले गई।

माधव नेशनल पार्क सहित कई गावों में भ्रमण कर रहा था चीता-

कूनो नेशनल पार्क से भागा यह चीता लगातार अपनी सीमा बदल रहा था। बीते 16 अप्रेल कूनो नेशनल पार्क से ओवान नाम चीता निकलकर शिवपुरी की सीमा में प्रवेश कर गया था। इसके बाद लगातार सात दिनों से ओवान चीता जिले के माधव नेशनल पार्क सहित कई गावों में भ्रमण कर रहा था। इन सात दिनों में ओवान ने चार हिरण, एक गाय के बछड़े सहित एक बकरी का शिकार किया था। इसी दौरान ओवान नाम पीएम नरेंद्र मोदी ने पवन रखा था। अब इसे दोबारा से कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811