सी के पारे हरदा
नार्मदीय न्यास द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में संस्था की छह वर्षों की उपलब्धियों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश भार्गव ने की।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि नार्मदीय न्यास ने पिछले छह वर्षों में 77 जरूरतमंद लोगों को कुल 18 लाख 47 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस दौरान संस्था से 485 ट्रस्टी जुड़े हैं, जिन्होंने सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।
कार्यक्रम में समाज के एवं नार्मदीय न्यास सेवा महेश्वर व वरिष्ठजन, एवं चंद्रकांत सिटोके, अशोक नेगी, अजय पारे, अनिल पारे एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहायता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

अध्यक्षीय उद्बोधन में मुकेश भार्गव ने कहा कि समाज के सहयोग से ही सेवा कार्यों को नई गति मिलती है। उन्होंने सभी ट्रस्टियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
संवाद कार्यक्रम में संस्था की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई तथा समाजहित में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।