Let’s travel together.

15 से 20 दिन में गिर जाएगी शिंदे सरकार संजय राउत का बड़ा दावा

64

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। कहा कि अगले 15 से 20 दिनों में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार गिर जाएगी। शिंदे सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है। राउत ने आज (रविवार) पत्रकारों के साथ बातचीत में यह बात कहीं। उन्होंने कहा, ‘पार्टी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है। उम्मीद है कि न्याय होगा।

सरकार के खिलाफ डेथ वारंट जारी

संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों की सरकार 15 से 20 दिनों गिर जाएगी। सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है। बस यह तय होना है कि डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कौन करेगा।

39 विधायक ने की थी बगावत

बता दें पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों ने शिवसेना के खिलाफ बगावत कर दी थी। बगावत के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट की याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया।

राउत का बयान ऐसे समय आया है, जब NCP नेता अजीत पवार के भाजपा में जाने की अटकले हैं। हालांकि पवार ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। कहा कि वे एनसीपी छोड़कर नहीं जा रहे हैं। मरते दम तक पार्टी में रहूंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811