मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल
सुनी मन की बात
मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को प्रधानमंत्रीजी के “मन की बात” कार्यक्रम से जुड़ने के लिए करते हैं प्रेरित, स्वयं भी नागरिकों के साथ सुनते हैं “मन की बात”
प्रांजलकमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के लोकप्रिय रेडियो संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रति अपनी निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए खरगोन में भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता डीडी धाकड़ ने रविवार को एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीडी धाकड़ की माताजी की तेरहवीं का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित होना है। ऐसे समय में परिवार में शोक का वातावरण होने तथा तेरहवीं की तैयारियाँ चल रही होने के बावजूद उन्होंने रविवार को कई नागरिकों के साथ अपने निवास पर प्रधानमंत्रीजी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को गंभीरता से सुना और देखा। उनके इस कृत्य को क्षेत्र में संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीजी एवं उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल निरंतर कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों को प्रधानमंत्रीजी के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। मंत्री जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग नियमित रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनते हैं और उनसे प्रेरणा प्राप्त करते हैं। प्रधानमंत्रीजी द्वारा देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय तथा जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर रखे जाने वाले विचार समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों से जुड़ना प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है।
व्यक्तिगत परिस्थितियाँ और चुनौतियों के बीच,सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े डीडी धाकड़ के इस समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे संगठन और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक बताया है। उनके इस प्रेरक प्रयास ने यह संदेश दिया है कि व्यक्तिगत परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, राष्ट्र निर्माण और जनजागरण से जुड़े सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता सदैव बनी हनी चाहिए।