Let’s travel together.

कल्लू चढ़ार हत्याकांड में नया मोड़:कल्लू ने ही किया था अपने दोस्त का मर्डर और खुद का आधार कार्ड और डायरी रखी थी मृतक के जेब में

0 349

पुलिस की चलती गाड़ी से कूदकर भागने का किया था प्रयास
शुक्रवार को संशय में दफनाई वाॅडी को शनिवार को खोदकर निकाला
रविवार को कर सकती पुलिस हत्याकांड का खुलासा

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी तहसील के ग्राम पठ़ापोड़ी में गुरूवार की सुबह अज्ञात की लाश मिलने की सूचना पर सिलवानी पुलिस ने लाश को सिविल हाॅस्पिटल लाकर पीएम कराया और मृतक के जेब में आधार कार्ड और डायरी मिली थी जिससे डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर बात की तो उसकी पत्नि प्रियंका चढ़ार ने बताया था कि उसका पति तीन दिन पहले नर्मदा घाट बोरास स्नान करने जाने का बताकर गये और कपड़ो की पहचान बताई थी और गुरूवार की शाम को प्रियंका और उसके परिजनों ने सिलवानी हाॅस्पिटल आकर शव की पहचान की। पुलिस द्वारा नगर परिषद के शव वाहन से शव को अपने साथ ग्राम बागरोद थाना त्योंदा जिला विदिशा ले गये। शव को परिजनों ने घर में रख लिया था।

मृतक सलमान निवासी भोपाल

गांव वालों ने मृतक को कल्लू चढ़ार मानने से इंकार करते हुये बताया कि कल्लू चढ़ार का रंग काला है और वह मोटा है। जबकि मृतक गोरे रंग का और दुबला पतला है वही उसके पैर की दो उंगलियां चिपकी हुई है। कल्लू की उम्र 33 साल के लगभग और मृतक की उम्र लगभग 25 साल की है। जिस पर वहां विवाद की स्थिति बनती देख सिलवानी पुलिस ने रात में ही गांव वालों से चर्चा की और शुक्रवार को शव को पुलिस के ही वाहन में सिलवानी वापिस लेकर आ गई और शुक्रवार की रात्रि में ही शव को नगर के वार्ड 3 इंदिरा आवास कालोनी के मुक्तिधाम में जेसीबी से गडढ़ा कर शव को दफनाया गया। और पुलिस की एक टीम को कल्लू चढ़ार की खोज करने के लिए भोपाल रवाना किया गया। रात को भोपाल के भानपुर करोंद के पास पुलिस को कल्लू चढ़ार मिल गया और जिसे पुलिस अपने साथ सिलवानी ला रही थी वह भोपाल रायसेन के बीच पुलिस की चलती गाड़ी से गेट खोलकर कूद गया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने कल्लू का हाॅस्पिटल में इलाज कराया और कल्लू तथा उसकी पत्नि प्रियंका से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। कल्लू और उसकी पत्नि पुलिस को गुमराह कर रही है।
पुलिस ने जिस व्यक्ति को मुक्तिधाम में गड़ाया था उसकी पहचान सलमान पिता साबिर खां उम्र 25 वर्ष निवासी करोंद भोपाल के रूप में हुई। वह कल्लू चढार का परिचित था और भोपाल में प्रायवेट हाॅस्पिटल में काम करता था। जिसके शव को शनिवार की रात्रि में पुलिस ने नगर के वार्ड 3 इंदिरा आवास कालोनी के मृक्तिधाम में गडढ़े में गढ़ाये गये शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और उसके परिजनों को सौपकर नगर के ईदगाह वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक किया गया।

इस पूरे मामले में क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिको की तर्ज पर कई राज का खुलासा होने की संभावना है। घटना में कौन कौन शामिल है।, घटना के पीछे क्या कारण रहे, इस हत्याकांड में कल्लू चढ़ार की पत्नी प्रियंका और परिजनों की क्या भूमिका है ? कर्ज, अवैध संबंध जैसे कई सवालों को सुलझाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बना हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना, एसडीओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी भारतसिंह भी लगातार से संदेहियो से पूछताछ और विवेचना में लगे हुए है।
इस मामले का पूरा खुलासा रविवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमर शाहबाल कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811