Let’s travel together.

पुलिस कमिशनरेट द्वारा संचालित पुलिस इंटर्नशिप कार्यक्रम की सफल समाप्ति पर 27 अप्रैल को होगा दीक्षांत समारोह

0 87

स्मार्ट सीटी के इनक्युबेशन सेंटर से भी जोड़ा जायेगा पुलिस इंटर्नशिप के छात्रों को

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

भोपाल पुलिस कमिशनरेट द्वारा संचालित स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम की वर्ष 2022-23 की तैयारियों के सम्बंध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बैठक ली गई, इसमे विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधियों को बुलाया गया और उन्हे इस सम्बंध मे जानकारी दी गईं कि स्टूडेंट इंटर्नशिप क्या है और इस वर्ष स्टूडेंट इंटर्नशिप के अंतर्गत किन स्कीम को लागू कर के पुलिस इंटर्नशिप का अवसर विभिन्न प्रकार के कालेज के स्टूडेंटस को प्रदान करेंगी।
बैठक में कुल 12 स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि इन योजनाओं के अंतर्गत जो आईटी बेस्ड क्राइम, ट्रेनिंग व एनॉलीसिस, सायबर सेक्युटी, महिला व बाल सुरक्षा, ट्रेफिक सुरक्षा, पब्लिक सेफ्टी एवं अवेयरनेस व अन्य मुद्दों से जुड़े हुए विषयों पर आधारित हैं। शहर के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जायेगा, जिसके लिये छात्र अपने संस्थानो से ही एप्लाई कर सकेंगे। उक्त अवसर कॉलेज के द्वारा प्रदान किये गये नामो के आधार पर चयन प्रक्रिया के उपरांत होगा। अधिकतर कालेज से 20 से 25 अभ्यार्थियों को चूने जाने का प्रावधान है, परंतु यदि जहां पर रुझान अधिक होगा, वहां पर संख्या बढ़ाई भी जा सकती हैं, ऐसा डीसीपी हेडक्वार्टर विनीत कपूर द्वारा बताया गया। कार्यक्रम मे एडिशनल डीसीपी ऋचा चौबे ने आये हुए 15 कालेज के प्रतिनिधिधियों को यह अवगत कराया कि उन्हे इस कार्यक्रम मे किस तरह से भाग लेना है। कार्यक्रम मे एडवायजर के रुप में स्मार्ट सीटी के इनक्युबेशन सेंटर के इंचार्ज योगेश खाकरे ने भी छात्रों मे प्रतिभा को किस तरह से उपयोग करना है और उन्हे नवीन अविष्कार करने मे किस तरह से मदद की जा सकती है। इसके बारे मे भी बताया और किस तरह से स्मार्ट सीटी की इस योजना को पुलिस इंटर्नशिप कार्यक्रम के साथ जोड़कर के देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भोपाल पुलिस कमिशनरेट उक्त कार्यक्रम 27 अप्रैल 2023 को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सभागार में लॉंच करेगी और विगत वर्ष जिन छात्रों ने इसमे भाग लिया उन्हे पुरस्कृत भी करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनपत पंचायत सीईओ की कुशल कार्यशैली और तत्परता से टला बड़ा हादसा     |     सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्यप्रदेश को मिली बड़ी कामयाबी     |     14 दिन बाद हल्की बारिश से बदला मौसम, किसानों और आमजन ने ली राहत की सांस, उमस भरी गर्मी से मिली कुछ राहत     |     नशे के खिलाफ छात्रों ने उठाई आवाज, सेमरा स्कूल में नाटक और शपथ के साथ चला जागरूकता अभियान     |     सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता विषय पर हुई गंभीर चर्चा     |     सचिव के दोहरे प्रभार के चक्कर में सगवाल पंचायत बदहाल, गंदगी का अंबार     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माड्यूलर आपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण      |     बिना समुचित सुरक्षा उपाय के स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं वैन की यातायात पुलिस द्वारा औचक जांच     |     लगातार बीसवें साल भी भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811