Let’s travel together.

मां माही माता प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन होगे आयोजित

0 81

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

सरदारपुर माही नदी के तट पर 24 जनवरी से मां माही माता-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है, जो 1 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव के अंतर्गत अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन किए जाएंगे। आयोजन को लेकर आयोजक समिति पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटी हुई है और स्थल को भव्य रूप दिया जा रहा है। मां माही माता की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।शिखर स्थापना, गुप्त गोमुख स्थापना, पंच कुंडात्मक श्रीराम रामायण महायज्ञ तथा श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। संपूर्ण आयोजन गुरुदेव श्री मंगलदास महाराज एवं गुरुदेव प्रेमदास महाराज की प्रेरणा एवं कृपा से होगा। आयोजन के दौरान गुप्त गोमुख स्थापना कर पंच कुंडों में विधिवत आहुतियां अर्पित की जाएंगी।राजगढ़. आयोजन स्थल पर यज्ञशाला बनकर हुई तैयार।जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होगा।महोत्सव के दौरान श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन के माध्यम से विद्वान आचार्य श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और संस्कारों का दिव्य संदेश प्रदान करेंगे। कथा के दौरान श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण और सारगर्भित वर्णन किया जाएगा। साथ ही विद्वान आचायों द्वारा महायज्ञ भी संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति के रितेश गुरु ने बताया कि 24 जनवरी को प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो 11 बजे पांच धाम एक मुकाम माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मागों से गुजरते हुए माही तट पहुंचेगी। शोभायात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात्रि में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन, महाआरती एवं पंच कुंडात्मक श्रीराम रामायण प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |     दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811