Let’s travel together.

विदिशा की सिरोंज जनपद पंचायत के CEO शोभित त्रिपाठी निलंबित, FIR भी दर्ज

0 568

विदिशा के सिरोंज में संक्रमण के बीच शादी के नाम पर घोटाला,CEO शोभित त्रिपाठी पर FIR

 

कोरोना काल में 5923 फर्जी शादियां, 30 करोड़ का भुगतान, अब सीईओ पर केस,27 साल के युवक की तीन बेटियों की शादी के नाम पर 51-51 हजार रु. दे दिए

 

भोपाल। कोरीना की पहली और दूसरी लहर में जब शादी समारोह पर पूरी तरह प्रतिबंध था, तब विदिशा जिले की रिसरोज जनपद पंचायत के सीईओ शोभित त्रिपाठी ने 5923 गरीब बच्चियों की शादियां करा दी। इसके लिए सरकारी खजाने से 30 करोड़ 18 लाख 39 हजार रुपए का फर्जी भुगतान भी कर दिया। एक मामले में 27 वर्षीय युवक की तीन बेटियों की शादी के नाम पर 51-51 हजार रुपए दे दिए गए। मामला जब खुला तो जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ट (ईओडब्ल्यू) के पास गई। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया तो सीईओ ि दो कंप्यूटर ऑपरेटर योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 

ऐसे हुई एफआईआर सीएम की विदिशा कलेक्टर को फटकार के बाद केस

 

पिछले दिनों विधायक सीताशरण शर्मा ने मामला विधानसभा में उठाया था। उनके सवाल के जवाब में इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीते दिनों हुई विभागीय समीक्षा बैठक में विदिशा कलेक्टर को फोन लगाकर पूछा था कि दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई? इसके बाद बुधवार को कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया। सीईओ त्रिपाठी पहले ही निलंबित कर दिए गए हैं। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने प्रारंभिक जांच में त्रिपाठी को फर्जीवाड़े का दोषी बताया है। ईओडब्ल्यू ने जांच में पाया कि वर्ष 2019 से नवंबर 2021 के बीच त्रिपाठी ने विवाह सहायता योजना के तहत 5923 मामलों में कुल 30 करोड़ 18 लाख 39 हजार रुपए वितरित किए। इनमें से अधिकांश मामले बोगस है। जिनकी शादी नहीं हुई, उसके बैंक खातों में भी पैसा भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811