Let’s travel together.

ग्वालियर धरोहरों का धनी मानसिंह पैलेस खोलेगा ऐतिहासकि रहस्य

119

ग्वालियर। मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। ग्वालियर ऐतिहासिक धरोहरों का धनी है, यहां की सभ्यता व संस्कृति प्राचीन है। अब मान सिंह पैलेस ग्वालियर कई ऐतिहासिक रहस्यों को खोलेगा, इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने यहां खोदाई शुरू कर दी है। ग्वालियरवासियों को इन रहस्यों को जानने के लिए पांच महीने (सितंबर 2023) इंतजार करना होगा। विशेषज्ञों ने मानसिंह पैलेस के नीचे पुरानी सभ्यता के दबे होने की संभावना जताई है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मानसिंह पैलेस का सर्वे किया था। मशीनों से किए गए इस सर्वे में संकेत मिले थे कि पैलेस के नीचे प्राचीन इतिहास दबा हुआ है। ग्वालियर की पुरानी संस्कृति क्या थी, मान सिंह पैलेस की जगह पर क्या बसाहट थी, सभ्यता व संस्कृति कैसी थी, लोग कैसे रहते थे? इन सभी रहस्यों से राजफाश होगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भारत सरकार को क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद मान सिंह पैलेस की खोदाई शुरू कर दी गई है। यह खोदाई जब तक जारी रहेगी, तब तक कि जमीन की मूल मिट्टी या पत्थर नहीं निकल आते। अधीक्षण पुरातत्वविद मनोज कुमार कुर्मी का कहना है खोदाई शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी हम अंतिम निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं।

जानें क्यों खास है मानसिंह पैलेस

इतिहास में मानसिंह पैलेस का निर्माण 15वीं सदी का बताया है, जो राजा मानसिंह तोमर के नाम पर है। इस पैलेस पर राजपूतों का राज रहा है। इसके बाद मुगलों ने राज किया और फिर मराठा राजाओं ने भी राज किया, यह जानकारी इतिहास में क्रमबद्ध है। मानसिंह पैलेस में चार तल हैं, तीसरे तल पर कई कक्ष व आंगन हैं। महल के अंदर एक कारागृह भी है। 15वीं सदी के पहले मान सिंह पैलेस की जानकारी नहीं है।

– मानसिंह पैलेस के पहले व दूसरे तल के नीचे क्या दबा हुआ है, यह खोदाई के बाद पता चलेगा।

– मानसिंह पैलेस पर्यटकों का विशेष आकर्षण का केंद्र है, यहां पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

– किले के संरक्षण का दायित्व मध्य प्रदेश पुरातत्व सर्वेक्षण के पास है।

ग्वालियर धरोहरों का धनी

ग्वालियर ऐतिहासिक धरोहरों का धनी है, इसके आसपास भी धरोहरों की संख्या अधिक है। यहां प्राचीन मंदिर, दुर्ग व गढ़ी बड़ी संख्या में हैं। इन सभी का इतिहास भी काफी रोचक हैं। ग्वालियर की धरोहरें विश्व पटल पर पहचान पा चुकी हैं। यहां ऐतिहासिक धरोहरों के होने से विदेशी पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है।

– बटेश्वर धाम का भी इतिहास जानने के लिए एएसआइ द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रतिहार कालीन मंदिर हैं। इन मंदिरों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार टूरिस्ट सर्किट तैयार कर रही है। इस सर्किट के तैयार होने के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग की विश्व पटल पर पहचान होगा। मितावली व पढ़ावली के मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। हमें भी अपने क्षेत्र की धरोहरों का प्रचार करना चाहिए। विश्व धरोहर दिवस को मनाकर संदेश भी देना चाहिए।

शांतिदेव सिसौदिया, इतिहासकार जीवाजी विश्वविद्यालय

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811