Let’s travel together.

चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की नब्ज टटोलने आए संघ के पूर्व सरकार्यवाह भय्याजी जोशी

96

 सात माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भय्याजी जोशी पिछले तीन दिनों से राजधानी भोपाल में हैं। इस दौरान उन्होंने समाज के अलग अलग वर्ग के साथ कार्यक्रम किए और संवाद किया।

महिलाओं का कार्यक्रम “ मात्रशक्ति संवाद” और प्रौढ़ लोगों के सम्मेलन में भी शामिल हुए। प्रबुद्धजनों से भी बातचीत की। भय्याजी का यह प्रवास प्रदेश की नब्ज टटोलने से जुड़ा माना जा रहा है।

इससे पहले जोशी नर्मदांचल यात्रा के जरिये नर्मदा किनारे के क्षेत्र के लोगों से भी संवाद कर चुके हैं। इंदौर में संघ के प्रमुख नेताओं के साथ भाजपा नेताओं की बैठक के ठीक बाद जोशी के भोपाल प्रवास से राजनीतिक क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गई है।

नवंबर में होने हेाने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिग्गज नेताओं के मध्य प्रदेश में दौरे बढ़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अप्रैल महीने में ही दूसरी बार रीवा दौरे पर आ रहे हैं, इससे पहले वे तीन अप्रैल को कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होने भोपाल आए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी निरंतर प्रवास हो रहे हैं।

इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भय्याजी जोशी के भोपाल प्रवास ने भी राजनीतिक क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ा दी है। जोशी वैसे तो भोपाल में आरोग्य भारती के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे लेकिन पिछले तीन दिनों के दौरान समाज के कई वर्गों के साथ उन्होंने संवाद किया। इस कवायद को चुनाव से पहले नब्ज टटोलने जैसा माना रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811