Let’s travel together.

मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने

0 39

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

ग्राम पंचायत तिनसुआ के 500 की आबादी वाले ग्राम मदनी में पिछले कुछ दिनों से सिंचाई मोटर पंप की हो रही चोरियों के विरोध में आज ग्रामीणजन बड़ी संख्या में एकत्रित होकर थाने पहुंचे और एसडीओपी एवं थानाप्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।

सरपंच भगवान सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम मदनी के करीब 60 -70 लोगों का हुजूम सिंचाई पंप चोरी के संबंध में आवेदन देने के लिए थाने पहुंचा और उन्होंने एक आवेदन एसडीओपी सोनाली गुप्ता तो दूसरा आवेदन थानाप्रभारी राजीव उइके को देकर गांव में सिंचाई पंपों की हो रही चोरियां का पता लगाने की गुहार लगाई।

आवेदन में बताया गया है कि पेयजल योजना के कुएं से अज्ञात चोर जलसप्लाई की मोटर चुरा ले गए , जिससे कि पूरे गांव में पिछले 4 दिन से जल सप्लाई बंद है। इसके अतिरिक्त ग्राम मदनी के ही पूरन सिंह ,राजकुमार की कुएं से एवं आकाश सिंह राजपूत की खेत पर से सिंचाई मोटर पंप चोरी करके ले गए।

लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर सामूहिक रूप से एकत्रित हुए ग्रामीणों ने आज सुबह से ही थाने में डेरा डाल लिया था।पुलिस को आवेदन देकर उन्होंने तत्काल अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी की मांग के साथ मोटर जब्ती किए जाने की मांग की है।

सामूहिक से उपस्थित हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में रमेश चौरसिया नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। जिसके कारण गांव सहित किरंगी , तुलसीपार एवं आसपास के कुछ गांव के आसामाजिकतत्व शराब पीने एवं गांजा खरीदने आते हैं। संभवत उन्ही में से ही कोई आसामाजिक तत्व द्वारा चोरी की गई हो।

वर्तमान में पेयजल योजना की मोटर चोरी जाने से ग्राम मदनी में पेयजलापूर्ति ठप्प होने से पेयजल संकट गहरा गया है। गांव वालों को ढाई किलोमीटर दूर ग्राम किरंगी अथवा खेत में बने कुएं से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है ।

थाना प्रभारी राजीव उनके ने बताया कि आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्होंने पुलिस टीम के साथ गांव में घर-घर तलाशी अभियान चलाया है। जो खबर लिखे जाने तक जारी है। टीआई का कहना है कि निश्चित ही चोर जल्दी ही गिरफ्त में होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811