Let’s travel together.

ज़ी स्टूडियोज और केके क्रिएटिव वर्क्स ने समुथिरकानी अभिनीत विमानम की रिलीज़ डेट की घोषणा की

85

 समुथिरकानी ने बड़े पर्दे पर विभिन्न लाजवाब किरदार निभाकर, एक बड़े फैंस बेस को आकर्षित करके उनके दिलों में खास जगह बनाई है। अभिनेता ने घातक खलनायकों के किरदार निभाने से लेकर दिल को छू लेने वाली सहायक भूमिकाएँ निभाने तक, लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है, और हर तरह के किरदार में उतरकर उसे दिल से निभाया है। अब समुथिरकानी फिल्म ‘विमानम’ के माध्यम से हमें एक भावनात्मक और प्रेरक सफर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म तमाम दर्शकों के लिए एक शानदार विजुअल ट्रीट होने का वादा करती है।

ज़ी स्टूडियोज़ और केके क्रिएटिव वर्क्स के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर ‘विमानम’ की रिलीज़ डेट की घोषणा की है। यह फिल्म दुनिया भर में 9 जून, 2023 को रिलीज़ होगी, जिसकी घोषणा फिल्म के दिलचस्प टेक-ऑफ वीडियो और फर्स्ट लुक के साथ की गई।

टेक-ऑफ प्रोमो एक पिता और उसके 7 साल के बेटे राजू की कहानी बयां करता है कि उनके लिए उनकी इच्छा क्या मायने रखती है। बच्चा हवाई जहाज़ में उड़ना चाहता है, ताकि वह आसमान से पूरी दुनिया को देख सके। उसके पिता उसकी इच्छा की सराहना करते हैं। उनके लिए यह इच्छा कभी न पूरे होने वाले सपने जैसी है, जिसे वे अपनी खराब आर्थिक स्थिति के चलते कभी पूरा नहीं कर सकते।

विमानम तमिल और तेलुगु में एक साथ बनी एक द्विभाषी फिल्म है, जिसे शिव प्रसाद यानाला ने लिखा और निर्देशित किया है।

फिल्म की स्टार कास्ट में समुथिरकानी, अनसूया भारद्वाज, मीरा जैस्मीन, नान कदवुल राजेंद्रन, मास्टर ध्रुवन, राहुल रामकृष्ण और धनराज जैसे प्रतिभाशाली नाम शामिल हैं।

फिल्म में संगीत स्कोर चरण अर्जुन द्वारा और सिनेमेटोग्राफी विवेक कालेपु द्वारा की गई है। टेक्निकल क्रू मेंबर्स में जेके मूर्ति (आर्ट डायरेक्टर), मार्थन के वेंकटेश (एडिटर), प्रभाकर (डायलॉग्स- तमिल), हनु रवुरी (डायलॉग्स- तेलुगु), स्नेहन (लिरिक्स- तमिल), नायडू- फनी (पीआर- तेलुगु) और युवराज (पीआर- तमिल) शामिल हैं।

फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और किरण कोरापति द्वारा केके क्रिएटिव वर्क्स के बैनर तले निर्मित किया गया है, जो कि 9 जून, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811