Let’s travel together.

जिला पंजीयक कार्यालय में लोकायुक्त का छापा

93

छिंदवाड़ा। जिला पंजीयक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्विस प्रोवाइडर के लाइसेंस रिनुअल के लिए 25 हजार की रिश्वत की मांग करने वाला बाबू सहायक ग्रेड 1 देवी प्रसाद ग्यासवंशी 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ गया।

इंद्र कुमार साहू ने बताया कि उसके द्वारा लिए गए सर्विस प्रोवाइडर लाइसेंस का रिनुअल होना था जिसके एवज में देवी प्रसाद द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी, इस आशय की शिकायत पर जिला पंजीयक कार्यालय के बाबू देवी प्रसाद को 10 हजार रिश्वत लेते कार्यालयीन कक्ष, जिला पंजीयक कार्यालय छिंदवाड़ा में लोकायुक्त जबलपुर द्वारा पकड़ा गया। ट्रैप दल में स्वप्निल दास डीएसपी लोकायुक्त निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे। उल्‍लेखनीय है कि इस तरह की रिश्‍वत की शिकायत कई दिनों से आ रही थी। इंद्र कुमार साहू की शिकायत आने के बाद उक्‍त कार्यवाही कर आरोपित को रंगे हाथो पकड़ाा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811