Let’s travel together.

दिल्ली में 1634 नए मामले देश भर में 10 हजार केस और 23 की मौत

92

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1634 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक दिन में कोरोना के 10,093 नए मामले मिले हैं। कोरोना से दिल्ली में पांच, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तीन-तीन, कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो-दो मौतें हुई हैं। हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में एक-एक मौत की सूचना मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 57,542 हो गई है। कोरोना से 23 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 5,31,114 हो गई है। इसके अलावा केरल ने कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में चार मामले जोड़े हैं।

यह है संक्रमण दर

इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 5.61 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.78 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीमारी से अब तक देश में 4,48,18,115 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.13 प्रतिशत प्रतिशत है।

यह है मृत्‍यु दर

कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोनारोधी टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811