Let’s travel together.

कल चुनाव हो जाएं तब भी भाजपा पूरी तरह तैयार है- गोपाल भार्गव

64

सिवनी। भारतीय जनता पार्टी इस समय दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हम लोग हमेशा सावधान रहते हैं। कल भी यदि सुबह चुनाव हो जाएं तब भी हम चुनाव लड़ने तैयार रहते हैं। इस आशय की बात गुरूवार को सिवनी प्रवास पर आए मप्र सरकार में लोक निर्माण, कुटिर व ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने भाजपा कार्यालय में पूर्व सांसद-विधायक व विभिन्न पदाधिकारियों से संवाद के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के साथ एक परिवार हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व हमेशा इस बात का पक्षधर रहा है कि समय-समय पर मंडल-जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनसे संवाद करें। संगठनात्मक विषय पर निर्णय करें, सुझाव दें और सुझाव दें, इसी दृष्टि से मेरा सिवनी आगमन हुआ है।

कुछ और सुधार करेंगे तो चारों विस सीटें जीतेंगेः

मंत्री भार्गव ने कहा कि हमारे पोलिंग बूथ हैं, हमारे पन्ना प्रभारी, हमारा सारा नेटवर्क हमेशा सावधान रहता हैं। इस कारण से हमें चिंता नहीं है गर्मी कितनी हैं, ठंड कितनी है। पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार है। एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री भार्गव ने कहा कि स्थानीय संगठन के कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है। सिवनी का बहुत अच्छा संगठन हैं, शानदार कार्यकर्ता है। कुछ और हम सुधार करेंगे तो जिले की चारों विधानसभा सीटें जीतेंगे।

दिग्विजय सिंह पर किया पलटवारः

राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाजपा में सात-आठ नेताओं के सूट सिलाकर मुख्यमंत्री बनने के लिए घूमने के बयान के सवाल का जवाब देते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री भार्गव ने कहा कि दिग्विजय सिंह दिनभर में 10-5 मैसेज इंटरनेट मीडिया पर जब तक डाल नहीं देते उन्हें चैन नहीं आएगा। उनकी उंगलियों में कुछ हैं ऐसा कि उन्हें लगता है जल्दी से जल्दी हम उगलियों को मोबाइल पर घुमाएं। भाजपा पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें मुख्यमंत्री या मंत्री किसे बनाना है वह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करता है। धनबल-बाहुबल नहीं पार्टी जिसका चयन करती है, उसे दायित्व सौंपा जाता है। जो सात आठ नेता कह रहे थे वो उन्होंने (दिग्विजय) सपने में देखा या कहां देखा मुझे तो पता नहीं हैं। मुझे तो याद नहीं मैंने कितने वर्षो से सूट नहीं पहना है।

पदाधिकारियों से ली प्रतिक्रियाः

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए छह माह का समय रह गया है। ऐसे में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है।सिवनी प्रवास पर पहुंचे मप्र सरकार में लोक निर्माण, कुटिर व ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने 13 अप्रैल को भाजपा कार्यालय में संगठन के प्रमुख पदाें पर रहे पूर्व पदाधिकारियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा की है। करीब ढाई तक बंद कमरे में एक-एक से चर्चा करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री भार्गव ने जमीनी हालात जानने की कोशिश की और सभी की प्रतिक्रिया को गंभीरता से सुना। मंत्री ने बताया कि चर्चा का संक्षिप्त विवरण प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा। पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद मंत्री भार्गव छिंदवाड़ा रवाना हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811