Let’s travel together.

चोइथराम सब्जी मंडी के कारोबारी को धमकी 40 लाख रुपये दो वरना उठा ले जाएंगे

111

इंदौर। इंदौर की चोइथराम मंडी के सब्जी कारोबारी करुणेंद्र उर्फ कल्लू बागड़ी को दूसरी बार धमकी मिली है। आरोपितों ने इस बार 40 लाख रुयये की मांग की है। आरोपितों ने पत्र लिखकर कहा कि 40 लाख रुपये नहीं मिले तो गाड़ी सहित उठाकर ले जाएंगे। पुलिस और मीडिया को क्यों बता रहा है। मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ पूरी पैनल है।

तेजाजी नगर निवासी करुणेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र छोटेलाल बागड़ी की चोइथराम सब्जी मंडी में दुकान (148) है। तीन दिन पूर्व बागड़ी को एक धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र मंडी में काम करने वाले मानसिक रोगी बच्चे के मार्फत भेजा गया था। मामले में राजेंद्र नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों को तलाश रही थी कि बुधवार को व्यापारी को एक और पत्र मिला।

इस बार किसान के जरिए भेजा पत्र

इस बार पत्र किसान छगनलाल के जरिए भेजा गया है। छगनलाल कारोबारी कल्लू को ही माल बेचता है। आरोपित ने गाड़ी पर पत्र चस्पा करवाया था। उस पर लिखा था कि छगन तू कल्लू का दोस्त है। उससे कहना की 40 लाख रुपये नहीं दिए तो गाड़ी सहित उठा कर ले जाएंगे। उसे अभी तक समझ में नहीं आ रहा और मीडिया और पुलिस को सब बता रहा है। मैं अकेला नहीं, बल्कि मेरे साथ पूरी पैनल है।

पुलिस को परिचित पर शक

बागड़ी ने दूसरा पत्र भी पुलिस को सौंपा है। व्यापारी इस घटना से चिंतित है। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक आरोपितों को ढूंढ नहीं पाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले, लेकिन उसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखा। पुलिस परिचित पर ही शक जाहिर कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811