Let’s travel together.

ईवीएम सुरक्षित रखने के लिए मध्य प्रदेश में बनाए गए 53 गोदाम

100

भोपाल। अब इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश के 31 जिलों में 53 गोदाम बनाए गए हैं। इनका उपयोग मतदान होने के बाद स्ट्रांग रूप के रूप में भी किया जाएगा। भोपाल और इंदौर में दो-दो गोदाम बनाए गए हैं। निवाड़ी जिले की मशीनें टीकमगढ़ के गोदाम में अलग से रहेंगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि ईवीएम एवं वीपीपैट को सुरक्षित रखने के लिए 220 करोड़ रुपये की लागत से इन गोदामों का निर्माण कराया गया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के 45 दिन तक मशीनों के डेटा को सुरक्षित रखे जाने का प्रविधान है। इस अवधि में यदि कोई चुनाव याचिका नहीं होती है तो फिर आवश्यकता अनुसार मशीनों का उपयोग निर्वाचन आयोग अन्य राज्यों में भी करता है।

अनुपम राजन ने बताया कि अभी गोदाम की पृथक से व्यवस्था न होने के कारण कालेज या जहां स्ट्रांग रूम बनाए जाते हैं, वहां मशीनों को रखा जाता था। गोदामों में ईवीएम की सुरक्षा के निए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इसके अलावा गोदाम का निरीक्षण करने आए प्रत्येक व्यक्ति का विवरण लाग बुक में दर्ज करने की व्यवस्था है। गोदाम को खोलने की सूचना मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों को पहले ही लिखित रूप में दी जाती है, ताकि वे उपस्थित होना चाहें तो हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811