Let’s travel together.

बैनगंगा में बने पुल का 20 को मुख्यमंत्री कर सके हैं लोकार्पण जल्द दौड़ेंगे वाहन

108

बालाघाट। बालाघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धपेरा से कुम्हारी के बीच बैनगंगा नदी पर उच्च स्तरीय पुल 325 मीटर लंबाई का बना है। मंडी बोर्ड से करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल का आगामी 20 अप्रैल को लोकार्पण होना है। लोकार्पण होने के पूर्व आज 13 अप्रैल को मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने निरीक्षण किया। सेतु संभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बता दें कि मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन जब कृषि मंत्री थे तब उन्होंने धपेरा से कुम्हारी के मध्य बैनगंगा नदी पर उच्च स्तरीय पुल को स्वीकृत कराया था। इस उच्च स्तरीय पुल के बनने से दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे और आवागमन कर सकेगें। खास बात यह है कि अब लालबर्रा से बालाघाट का सीधा जुड़ाव हो जाएगा और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। यहां से लालबर्रा के मध्य महज नौ किमी की दूरी होगी जबकि पूर्व में बालाघाट तक यह दूरी 27 किमी हो रही थी। उच्च स्तरीय पुल के बनने से 18 किमी की दूरी का फासला कम होगा और लोग अब कम समय में सफर कर सकेगें। इस पुल को लेकर लंबे अंतराल से इंतजार किया जा रहा था।

मुख्यमंत्री को बुलाने का किया जा रहा प्रयास

इसी उच्च स्तरीय पुल का आज आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि लोकार्पण 20 अप्रैल को होना है जिसमे मुख्यमंत्री को बुलाने का प्रयास हो रहा है। इसके अलावा लोक निमार्ण विभाग के मंत्री, कृषि मंत्री, प्रभारी मंत्री को भी आमंत्रित करने का प्रयास हो रहा हैं। लोकापर्ण में आयुष मंत्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेगें। उन्होंने कहा कि कुछ काम बचा है उसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। चूंकि पुलिया के दोनों ओर एक.एक किमी की एप्रोच सीसी सड़क बनी हैं जिसके दोनों ओर की पटरी भरी जा रही हैं। वह लोकापर्ण के पहले पूर्ण हो जाएगी।

सीसी सड़क का किया जाएगा चौड़ीकरण

आयोग अध्यक्ष ने बताया कि इस पुल की उपयोगिता को देखते हुये धपेरा से पुल तक सीसी सड़क को साढ़े पांच मीटर किया जाएगा। इसी तरह से मोहगांव से धपेरा के बीच में भी सड़क को चौड़ी कर सीसी कार्य किया जाएगा। छोटी कुम्हारी में आवास टोली से चिचवाटोला तक की सड़क का सीसी कार्य होगा। जिसके लिए संबंधित एजेंसी को स्टीमेंट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने पुल के निर्माण में हुये विलंब के लिये खेद जताते हुए कहा कि बाढ़ के कारण इसका निर्माण प्रभावित हुआ और उसके पश्चात इसके पुरक बजट जो स्पान के साथ तय किया गया और बनाया गया हैं। अब इसे बाढ़ या अन्य किसी से कोई नुकसान नहीं होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811