माफिया अतीक अहमद की आज (गुरुवार) प्रयागराज कोर्ट में पेशी है। आज सुबह माफिया डॉन अतीक की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने अतीक अहमद का चेकअप किया। अहमद का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ है। डॉक्टर को बताया कि बहुत गर्मी की वजह से बैरक में केवल दो घंटे ही सो पाया है। वहीं, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आकाश कुल्हारी ने कहा कि वह बार-बार तबियत खराब होने की शिकायत कर रहा है। इसलिए मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की रिजर्व टीम लगाई गई। अतीक अहमद को बुधवार की शाम नैनी जेल लाया गया था। जहां से उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
14 दिन की अभिरक्षा की तैयारी
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की कोर्ट पेशी की गई है। अतीक के भाई अशरफ को भी पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कोर्ट से 14 दिनों की अभिरक्षा मांग सकती है। सवालों की लिस्ट तैयार
स्वास्थ्य की जांच कराने के बाद अतीक अहमद को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। इसके लिए पुलिस ने सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर ली है। अतीक से पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही टीम अतीक और अशरफ से पूछताछ करेगी।
उमेश पाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
अतीक अहमद और अशरफ की उमेश पाल हत्याकांड में पेशी होनी है। पेशी से पहले उमेश के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.