Let’s travel together.

जिला प्रशासन की कठोर कार्रवाई ,अवैध हुक्का संचालन एवं शराब बिक्री पर दो रेस्टोरेंट को किया गया सील

0 126

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह के निर्देश पर भोपाल जिले में शनिवार देर रात 6 जगहों पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में अलग – अलग टीम ने छापा मारा और विभागों ने संयुक्त कार्रवाई की गई।
अपर जिला मजिस्ट्रेट हरेन्द्र नारायण के नेतृत्व में राज्य अमले के साथ आबकारी एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध रूप से मदिरापान एवं हुक्का पिलाने वाले होटल, ढाबों के विरूद्ध संयुक्त रूप से छापा मारा गया। जिसमे से नेचुरल कॉटेज में अवैध रूप से हुक्का पिलाते हुए पाया गया और 8 हुक्के बरामद हुए है। जिस पर नेचुरल कॉटेज को सील कर दिया गया है इसके साथ ही फूड के सैंपल भीं लिए गए है।


एक अन्य टीम ने कार्यवाही के दौरान आचमन ढाबा रायसेन रोड से मौके पर मदिरापान कराते हुये पाये जाने पर फूड सेम्पल लिया गया तथा संयुक्त टीम के द्वारा परिसर को सील बंद की कार्यवाही की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए गए दोनो रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस भी निरस्त करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही नगर निगम और अन्य विभागों की अनुमतियों को भी चेक करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही आबकारी के पुराने बने प्रकरणों के आधार पर बावड़िया कलां स्थित विन्टर रोज गार्डन, बैरागढ़ स्थित मोक्ष क्लब, केरवा रोड स्थित थ्री चेप्टर रेस्टोरेन्ट, एम.पी. नगर स्थित डी रंच रेस्टोरेन्ट एवं बैरागढ़ स्थित वाटर विले रेस्टोरेन्ट पर भी गठित अलग-अलग टीमों के द्वारा विधिवत जांच एवं तलाशी की कार्यवाही की गई। सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा के अनुसार पुराने पंजीबद्ध प्रकरणों के आधार पर होटल ढाबों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल भी लिए अवैध निर्माण, फूड लाइसेंस और अनुमतियों की भी जांच की जायेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811