Let’s travel together.

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की कार ट्रक से टकराई बड़ा हादसा टला

130

सागर/सतना। सतना जिले के मैहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मंगलवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सागर जिले के गढ़ाकोटा में विधायक श्री त्रिपाठी की तेज रफ्तार दौड़ती कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार के परखचे उड़ गए। वहीं विधायक हादसे में बाल बाल बच गए।

गढ़ाकोटा थाना निरीक्षक रजनीकांत दुबे ने बताय कि देर रात करीब 12 बजे विधायक नारायण त्रिपाठी कार से अपने दो साथियों और ड्राइवर सहित विदिशा जा रहे थे। जब वे सागर जिले के गढ़ाकोटा से गुजर रहे थे। इस दौरान कार अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। गनीमत रही कि, इस हादसे में कार सवार किसी भी यात्री को कोई खास चोट नहीं आई है। कार के बाद विधायक पीछे आ रही दूसरी कार से विदिशा के लिए रवाना हुए। विधायक को पसली में मामूली चोट आई है। नारायण त्रिपाठी ने खुद एक वीडियो जारी कर खुद के और कार सवार अन्य साथियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की।

विधायक के वीडियो में बताया कि वे रात करीब 12 बजे बागेश्वर धाम महाराज का आशीर्वाद लेने जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ाकोटा में उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि जबकि उनकी कार के परखचे उड़ गए, लेकिन कार में वो उनके साथ मौजूद सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित है। इस भीषण हादसे में सुरक्षित बच पाने में उन्होंने इसे माई और बागेश्वर धाम का आशीर्वाद बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811