Let’s travel together.

स्वास्थ्य केंद्र में अचानक पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग डाक्टर व अन्य स्टाफ को गायब देख भड़के

93

भोपाल। प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री व शहर की नरेला सीट से विधायक विश्‍वास सारंग इन दिनों अपने क्षेत्र के विभिन्‍न इलाकों में घूमते हुए विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार सुबह वे अशोका गार्डन के वार्ड 70 में मुआयना करने निकले। इसी दौरान वह सुबह करीब पौने 11 बजे क्षेत्र में बने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भी निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्‍होंने वहां पहुंचकर पाया कि चिकित्‍सक ड्यूटी से नदारद हैं और नर्सिंग स्टाफ भी तब तक नहीं पहुंचा था। यह देख चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग भड़क गए और उन्होंने मौके से ही सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी को फोन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री सारंग के साथ स्‍थानीय पार्षद अशोक वाणी और कुछ अन्‍य कार्यकर्ता भी थे।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में अक्‍सर डाक्टर व अन्‍य स्‍टाफ देर से ही पहुंचता है, जबकि उनके आने का समय सुबह नौ बजे है। जब मंत्री सारंग जब स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो वहां कई मरीज पहुंच चुके थे और चिकित्‍सक के आने का इंतजार कर रहे थे। यह देख मंत्री जी खफा हो गए। उन्होंने अस्पताल का हाजिरी रजिस्टर भी मंगवाकर चेक किया और सीएमएचओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811