Let’s travel together.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

0 414

– गैरतगंज में जोश और उत्साह का माहौल

रायसेन। आगामी 15 जुलाई को गैरतगंज में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री, सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान जी के आगमन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी के साथ स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान श्री चौहान के स्वागत और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं के विभिन्न पहलुओं पर गहन मंथन किया। तय किया गया कि श्री चौहान के आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इसके लिए एक स्वागत समिति का गठन किया गया, जो उनके आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करेगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और जनसंपर्क की मजबूत रणनीति अपनाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो सकें और श्री चौहान के संदेश को सुन सकें।
सभी कार्यकर्ताओं को उनके जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

न्यूज़ सोर्स-  हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811