Let’s travel together.

भोपाल में निरंतर जारी है “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत कार्यवाही

0 135

खाने में कीड़ा और कॉकरोच मिलने पर फूड लाइसेंस किये गये निलंबित

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

भोपाल जिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में “मिलावट से मुक्ति अभियान” निरंतर जारी है । अभियान अंतर्गत मिलावटी ओर असुरक्षित खाद्य सामग्री विक्रय करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । मंगलवार को करोंद चौराहा स्थित महावीर भोजनालय द्वारा विक्रय किए गए भोजन में कीट(कॉकरोच) पाये जाने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने पर कमियां पाई गई ।

प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों और शिकायतों के दृष्टिगत अभिहित अधिकारी द्वारा उक्त प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ।उल्लेखनीय है कि सोमवार को एम पी नगर में डीबी मॉल स्थित रेस्टोरेंट (Bercos) अलाकृटि के खाने में केचुआ पाए जाने पर तत्काल रूप से फ़ूड लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने मौके पर वीडियो बनाकर शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को की थी ।

शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभिहित अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे, निरीक्षण के दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों की व्यापक अवहेलना पाये जाने पर संबंधित रेस्टोरेंट का फ़ूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया था । वही 10 नंबर स्टॉप पर बिना पैकिंग डेट ओर लेबल के कॉफी परोसने वाले “ठेका कॉफी” के संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है । विक्रय हेतु उपलब्ध मिल्क शेक और कॉफ़ी के सैंपल जप्त किये गए थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811