सुरेंद्र जैन धरसीवां
सिलतरा पुलिस ने कुरूद (सिलियरी) के नवनीत और तुलेंद्र को धारा 170/126, 135(3) BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया है पुलिस थाना सिलतरा से मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को इस्तगासा कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर SDM न्यायालय धरसींवा में पेश करने किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में नवनीत साहू पिता – टेकराम साहू, उम्र – 22 साल,साकिन – ग्राम कुरूद, चौकी सिलियरी तुलेंद्र साहूपिता – वेद लाल साहू, उम्र – 21 साल ग्राम कुरूद, चौकी सिलियरी, थाना धरसींवा सामिल हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है।