Let’s travel together.

सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

0 173

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर में एक निजी अस्पताल वेदांता अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर शव रखकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मृतक के परिजनों ने अस्पताल में उपचार को लेकर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किए जाने से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।आरोप लगाया कि मृतक मरिज लगभग आठ दिनों से अस्पताल में भरती था, मरीज को सांस संबंधी बीमारी हुई थी, अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों ने इलाज के दौरान लापरवाही के आरोप लगाए, बढ़ते हंगामा को देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हुई है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन पर के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811