Let’s travel together.

क्षेत्र में गंदगी देख भड़के मंत्री विश्वास सारंग अधिकारी को मौके पर बुलाकर लगाई फटकार

83

भोपाल। प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री और भोपाल की नरेला सीट से विधायक विश्‍वास सारंग मंगलवार सुबह अपने क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने निकले। इसी दौरान एक जगह उन्‍हें गंदगी नजर आई तो वह बिफर उठे। उन्होंने संबंधित जोन के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को मौके पर बुलाकर फटकार लगाते हुए तुरंत साफ-सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मंत्री सारंग सुबह करीब 10 बजे अशोका गार्डन क्षेत्र के वार्ड-71 में स्‍थित ओल्ड सुभाष नगर में निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां रहवासियों ने उनसे गंदगी को लेकर शिकायत की। मंत्री सारंग मौके पर पहुंचे तो गंदगी पड़ी देख वह भड़क गए। उन्होंने वहीं से जोन-11 के एएचओ जयपाल सिंह तोमर को फोन किया और बुलाकर जमकर फटकार लगाई। मंत्री सारंग एएचओ से यह कहते भी सुने गए कि ‘मैं 7 बजे से घूम रहा हूं और तुम मुझे अभी दिखे हो। किस काम के लिए हो, ये बताओ।’ अधिकारी चुपचाप सिर झुकाए उनकी बात सुनते रहे। मंत्री सारंग ने एएचओ को स्‍थल पर तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811