Let’s travel together.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बुंदेलखंड यात्रा भाजपा के लिए शुभ

101

जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मप्र के मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बाहर बताया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर ही प्रदेश में भाजपा चुनाव लड़ेगी। विजयवर्गीय पार्टी नेताओं से चर्चा करने जबलपुर आए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर जवाब दिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बुंदेलखंड की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इस उमर में भी दिग्विजय सिंह यात्रा निकालने का जब्बा रखते हैं ये अच्छी बात हैं लेकिन उनकी यात्रा का परिणाम हर किसी को मालूम है। वे कितनी भी मेहनत कर रहे कांग्रेस सरकार नहीं बन रही है। उनकी यात्रा से भाजपा को ही फायदा होगा। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है। ये अच्छा हुआ कि 2018 में कांग्रेस की 15 माह सरकार बनी जिसमें जनता से कांग्रेस का कुशासन देख लिया।

रानीताल पार्टी के संभागीय कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय ने हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है। हिंदुओं के धार्मिक स्थलों का सम्मान से उत्थान हुआ है। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों को सलाह दी कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने की जरूरत नहीं है खुद ही देश हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।

बयान पर नहीं नया बयान-

लड़कियों के पहनावे को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए कहा कि विरोध करने वाले भी जानते हैं कि मेरा क्या आशय था। अब उस बयान पर कोई नया बयान नहीं देना चाहता हूं।

शराब बंदी का निजीतौर पर समर्थन-

शराब बंदी को लेकर सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि निजी तौर पर शराब पर बंदी होनी चाहिए लेकिन मप्र में आदिवासियों की बड़ी आबादी है। जिनकी शराब पीने की पुरानी परम्परा है। इस वजह से इसे पूरी तरह से बंद नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मप्र में आप पार्टी के प्रभाव पर साफ किया कि प्रदेश में दो ही पार्टी प्रमुखता से चुनाव लड़ती आई है। यहां तीसरी पार्टी का कोई प्रभाव नहीं होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811