Let’s travel together.

वाहन बचाने के फेर में तेज रफ्तार बस पलटी 21 से अधिक यात्री घायल

116

बालाघाट। जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैष्णो देवी मंदिर के समीप मोड़ पर सवार को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रत होकर पलट गई है। जिससे इस बस में सवार करीब 21 से अधिक सवार घायल हो गए हैं। सड़क दुर्घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलाें को वारासिवनी अस्पताल तो जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

तेज रफ्तार बस के चालक ने मारा ब्रेक तो हुआ हादसा

सड़क दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केजीएन कंपनी की बस क्रमांक एमपी 50 पी 1174 बालाघाट से सवारी को बैठाकर तिरोड़ी की ओर जा रही थी अभी वह वैष्णो देवी मंदिर के समीप मोड़ पर पहुंची ही थी कि बस के सामने एक वाहन आ गया जिसके कारण बस के चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन बस की रफ्तार अधिक होने के चलते बस अनियंत्रत होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बस ने दो बार कुलाटी खाई है। जिसके कारण ही उसमें सवार यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए है। वहीं चालक मौके से फरार हो गया है और परिचालक को गंभीर चोट आई है।

13 को बालाघाट तो आठ को वारासिवनी में कराया गया भर्ती

कायदी वैष्णो देवी मंदिर के समीप रोड पर सड़क दुर्घटना होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने बस के कांच को तोड़कर यात्रयों को बाहर निकाला और एक अन्य बस के माध्यम से कुछ यात्रियों को बालाघाट जिला अस्पताल लाया गया तो कुछ यात्रियों को वारासिवनी अस्पताल में लाया गया है। यहां पर उपचार के दौरान पर्ची बनाने पर 13 घायल जिला अस्पताल व आठ घायल वारासिवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में अरुण कुमार पिता बुद्धदास रेहवेकर 54 वर्ष वारासिवनी निवासी, पवन पिता कृष्णकुमार कुर्वे 45 वर्ष खंडवा निवासी, जय सिंह पिता महादेव चिखलोंडे 70 वर्ष, सीमा पिता जयसिंह चिखलोंडे 32 वर्ष गर्रा निवासी, आरती पिता ताराचंद खंडवाये 19 वर्ष खमरिया निवासी,हिमानी पिता दिनेश दशहरे भेंडारा, भुमेश्वरी पति महेश मंडलवार 30 वर्ष कासपुर निवासी, कंडेक्टर कलीम पिता रसीद खान, पुरनलाल ठकरेले नैतरी निवासी समेत अन्य चार व वारासिवनी अस्पताल में दुलीचंद नन्दनवार 52 वर्ष आमगांव, सुशवंता उके 50 वर्ष मानेगांव, सुखचंद शिवहरे, शक्ति कुंभरे, नेहा रावड़े, आयुषी ठाकरे, शिल्पा पटले भर्ती है।

इनका कहना…

कायदी सड़क पर एक तेज रफ्तार के चलते बस पलट गई है। मौके पर पहुंचकर इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए यात्रयों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना के बाद चालक नहीं मिला है। वहीं बस को जप्त कर अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी, वारासिवनी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811