Let’s travel together.

उमरावगंज में चनजीत सिंह सोंधी के भजनों पर झूमे भक्त

0 210

– विधायक पटवा भी अपने आप को झूमने से नही रोक सके

-नवरात्रि पर्व कर दौरान भक्ति पर्व में प्रस्तुति देने आए मशहूर सिंगर चरनजीत बोले- मुझे भक्ति संगीत के साथ मप्र की माटी से लगाव।बालघाट मेरी जन्मस्थली

राजीव जैन ओबैदुल्लागंज रायसेन

सुपरस्टार भजन गायक चरणजीत सिंह सोंधी जिन्होंने भोजपुर क्षेत्र के उमरावगंज में पहुंच कर राम धुन के साथ देवी मां के गीतों पर वहाँ उपस्थित जन समुदाय को झूमने पर मजबूर कर दिया करीब 3 घंटे चले इस भजन संध्या कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा भी देवी माँ के भजनों पर झूमने से अपने आप को रोक नही पाए।


इस दौरान भोजपुर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग ने इस भजन संध्या का आनंद लिया।। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुरेन्द्र पटवा सहित राजेंद्र अग्रवाल संजय मीणा रविन्द्र विजय नरेंद्र शर्मा सुरजीत सिंह गिल डॉ भूपेंद्र नागर सोनू चौकसे, दीपू परमार, अंकित अग्रवाल आदि के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुपरस्टार सिंगर चरणजीत सिंह सोंधी ने कहा कि मुझे गर्व है कि आज मैं भोलेनाथ के क्षेत्र भोजपुर के कंकाली माता मंदिर के निकट उमरावगंज में अपनी प्रस्तुति देने आया हूं नवरात्रि के दौरान मुझे यहां के दर्शन लाभ मिले और मैं धन्य हुआ।


मध्य प्रदेश की माटी से मेरा विशेष लगाव है क्योंकि मेरा जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट में ही हुआ वही क्षेत्रय विधायक सुरेंद्र पटवा ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए चरणजीत सिंह सोधि जी का स्वागत पुष्प गुच्छ साल श्रीफल से स्वागत करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश में हर तरह की हस्तियों ओर कलाकारों ने जन्म लिया और यह सोधि जी उसी का उदाहरण है।


भोजपुर क्षेत्र में भोजपुर के भोलेनाथ एवं कंकाली माता का ही आशीर्वाद है कि आज हम इस समय इस भजन संध्या में एकत्रित हुए हैं ।
उक्त कार्यक्रम संजय मीणा एवं उनके परिवार के द्वारा आयोजित किया गया था।जिसमे लोगो ने देर रात्रि तक भजनों का आनंद लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811