Let’s travel together.

इंदौर में सीएनजी और पीएनजी की कीमतें पांच रुपये हुई कम

89

इंदौर। रविवार से इंदौर में भी सीएनजी व पीएनजी की दरों में पांच रुपये की कमी की गई। एसोसिएशन आफ इंडस्ट्री ने जिला प्रशासन को इस संबंध में शिकायत की थी। कलेक्टर के हस्तेक्षप के बाद अवंतिका गैस लिमिटेड ने अपनी सीएनजी के दामों में 5.5 रुपये प्रति किलो की कमी की है। अब शहर में लगभग 50 रुपये प्रति किलो में सीएनजी गैस मिल पाएगी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा सीएनजी व पीएनजी की दरों में 5 से 8 रुपये की कटौती के बाद अभी तक दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरू जैसे शहरों में इस सप्ताह में दरों में कटौती हो चुकी थी लेकिन इंदौर में इसका असर नहीं दिख रहा था। रविवार को नईदुनिया ने इस संंबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका असर यह हुआ कि कलेक्टर ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अवंतिका गैस लिमिटेड कंपनी को गैस की दरे कम करने के निर्देश दिए। एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज द्वारा अब गैस पर लगने वाले 14 प्रतिशत वैट दर को कम करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भी देगा। गौरतलब है कि अभी अन्य राज्यों में वैट की दरे बहुत अत्यधिक कम है|

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811