Let’s travel together.

झारखंड के जमशेदपुर में भड़की हिंसा धारा 144 इंटरनेट बंद जानिए ताजा हालात

74

झारखंड के जमशेदपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए है। यहां रामनवमी पर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद एक मंदिर पर टंगे झंडे में मांस मिलने के बाद हालात बिगड़ गए। ताजा खबर यह है कि कुछ थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

हिंसाग्रस्त इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समूहों के बीच ईंट-पत्थरबाजी हुई। कुछ दुकानों और वाहनों में आगजनी भी की गई। इसके बाद अधिकारियों ने इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। एक पक्ष का आरोप है कि उनके धार्मिक झंडे का अपमान किया गया।

पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। झारखंड के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, स्थिति नियंत्रण में है। जो भीड़ जमा हुई थी, उन्हें घर भेज दिया गया। पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है और आरएएफ की एक कंपनी तैनात कर दी गई है।

एसएसपी कुमार ने कहा, कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजय जाधव के मुताबिक, हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। सामान्य स्थिति लाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है। जाधव ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का भी आग्रह किया। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। यदि उन्हें कोई भड़काऊ या अप्रिय संदेश मिलता है, तो कृपया उन्हें पुलिस को रिपोर्ट करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |     सांची विकासखंड में निकला प्रचार रथ, किसानों को उन्नत कृषि मेले का दिया आमंत्रण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811